ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पंजाब सरकार समस्याओं के समाधान की बजाय कर रही राजनीति – नायब सिंह सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 11 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश को अनुभवी, जिम्मेदार और जनहित के प्रति समर्पित शासन की आवश्यकता है। राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे सत्ता सुख का साधन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब की गुरु परंपरा का उल्लेख करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अन्याय और झूठ की राजनीति को नकारते हुए विकास, ईमानदारी और राष्ट्रहित आधारित सुशासन को मजबूत करने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा ने जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल पूरे देश में सुशासन की नींव बन सकता है। इसलिए आने वाले समय में पंजाब की जनता, झूठ बोलकर वोट लेने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनेगी तो जिन योजनाओं का लाभ हरियाणा में मिल रहा है, उन सभी योजनाओं का लाभ पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या चाहे वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार हो, दोनों ने ही पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान 217 वादों किए थे और 1 साल में ही 54 वादों को पूरा भी कर दिया। उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब सरकार बताए कि हाल ही राज्य में आई बाढ़ के दौरान पशुओं के जानी नुकसान से संबंधित कितना मुआवजा सरकार ने दिया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने किसानों को फसल खराबे का, पशुओं और मकानों को हुए नुकसान का भी मुआवजा देने का काम किया। श्री नायब सिंह सैनी ने झूठ की राजनीति करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान बोलते हैं कि पंजाब सरकार फसल खराबे पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देगी। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता श्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में जाकर बोलते हैं कि हमारी सरकार ने 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये झूठों की सरकार है, ये लोगों के हित के लिए काम नहीं कर रहे हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में राज्य सरकार ने किसानों को 1400 करोड़ रुपये भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया। साथ ही, फसल खराबे के लिए भी पिछले 11 सालों में साढ़े 15 हजार करोड़ रुपये किसानों को दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान और कांग्रेस के नेता बताएं कि उनकी सरकार के समय में किसानों को कितना मुआवजा दिया गया। चुटकुलों से पेट नहीं भरता, 4 साल निकाल दिए, परंतु कोई काम नहीं किया उन्होंने कहा कि लोग धरातल पर काम देखते हैं, परंतु पंजाब सरकार सिर्फ बातों से पेट भरने का काम कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुटकुलों से पेट नहीं भरता, 4 साल निकाल दिए, परंतु कोई काम नहीं किया। आज पंजाब के लोग पूछ रहे हैं कि उनसे किए वायदों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों में वायदा किया था कि राज्य में बुजुर्गों को 2500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता देंगे, परंतु पंजाब की सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं लेकिन यह वायदा पूरा नहीं हुआ। इसके विपरित हरियाणा में डबल इंजन सरकार बुजुर्गों को प्रति माह 3200 रुपये सम्मान भत्ता दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने और कांग्रेस ने भी कई राज्यों में महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के वायदे किए थे। पंजाब में भी महिलाओं को 1100 रुपये महीना देने का वायदा किया गया था, लेकिन 4 साल सरकार के निकलने के बाद भी आज तक एक पैसा भी किसी महिला को नहीं मिला। परंतु हरियाणा सरकार ने संकल्प पत्र में वायदा किया था और राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करके 2100 रुपये महिलाओं को देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान को राज्य सरकार गन्ने का भाव 415 रुपये सबसे ज्यादा दे रही है। हरियाणा सरकार निरंतर तेज गति से विकास और जनकल्याण के काम कर रही है। हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खाते में 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं। आम आदमी पार्टी सरकार बताए कि क्या वे पंजाब के किसानों की सारी फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेंगे। इसी प्रकार कांग्रेस के नेता भी बताएं कि क्या कभी उन्होंने किसानों की सारी फसलों को एमएससी पर खरीदने का काम किया। वीबी-जी राम जी पर आम आदमी पार्टी का बेतुका विरोध, पंजाब सरकार बताये कि श्रमिकों के कल्याण के लिए क्या कदम उठाए मुख्यमंत्री ने वीबी-जी राम जी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विधानसभा में 30 दिसंबर को प्रस्ताव पारित करने पर कहा कि उस प्रस्ताव को देखकर हैरानी होती है, क्योंकि उस प्रस्ताव में न तो कोई आंकड़ा दिया गया है, न कोई तथ्य दिया गया है और न ही कोई सुझाव दिया गया है जिससे इसमें कोई सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए वीबी-जी राम जी एक्ट का विरोध कर रहे हैं। जबकि पंजाब सरकार पहले ये बताए कि उन्होंने पंजाब के श्रमिकों के कल्याण के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में मनरेगा योजना के तहत हजारों ग्राम पंचायतों में सामाजिक लेखा परीक्षा के दौरान वित्तीय गबन के हजारों मामले सामने आए हैं। पंजाब में 13,304 ग्राम पंचायतों में से केवल 5,915 ग्राम पंचायतों में किए गए एक सोशल ऑडिट के अनुसार, लगभग 10,663 वित्तीय गबन के मामले सामने आए। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि जब केंद्रीय टीम ने इस ओर ध्यान दिलाया, तब भी कोई वसूली नहीं की गई। इस भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और मजदूरों को मजदूरी देने के लिए आवंटित सार्वजनिक धन को उन लोगों की जेबों में भरते रहे, जिन्होंने इसे अर्जित नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में श्रमिकों को देश में सबसे ज्यादा 400 रुपये मजदूरी देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी एक्ट से श्रमिक और मजबूत व सशक्त होगा। पंजाब सरकार समस्याओं का स्थायी समाधान करने की बजाय कर रही राजनीति श्री नायब सिंह सैनी ने नशे व रोजगार के मुद्दे पर भी पंजाब सरकार से सवाल करते हुए कहा कि सरकार के 4 साल गुजर गए हैं, पंजाब सरकार बताए कि राज्य के कितने युवाओं को रोजगार दिया और कितने युवाओं को नशे से बाहर निकलने का काम किया और नशे में संलिप्त व्यक्तियों पर क्या-क्या कार्रवाई की गई। जबकि हरियाणा में बीते एक साल में 34000 युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा नशे और बेरोजगारी से परेशान है और मजबूरी में अवैध रास्तों से विदेश जाने को विवश हैं। लेकिन पंजाब सरकार इसका कोई स्थायी समाधान नहीं कर रही। पंजाब सरकार केवल राजनीति कर रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोले थे, जहां पर लोगों को दवाई तक भी नहीं मिलती थी। उसी प्रकार, पंजाब के अंदर भी 16000 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वायदा किया था। ऐसी योजना चलाकर पंजाब की सरकार ने लोगों के साथ भद्दा मजाक करने का काम किया। इस मौके पर राज्य प्रधान सुनील जाखड़, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, जिला अध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह चीमा, राजबीर धीमान ने भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया और जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, सरदार संजय सिंह सरीन, सरदार रणजीत सिंह गिल, सरदार कवंलजीत, सरदार जितेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।