ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Zirakpur: जीरकपुर में सफाई व्यवस्था ठप, कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी, विधायक ने दिया समाधान का भरोसा"
जीरकपुर: नगर परिषद के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बलटाना, ढकोली, वीआईपी रोड, सिंहपुरा और पटियाला रोड सहित कई रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़कों किनारे जमा कचरे से उठ रही बदबू ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है और संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर परिषद के अधीन कार्यरत कच्चे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हड़ताल के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पूरी तरह बंद है, वहीं कई वार्डों में नालियों की सफाई भी ठप पड़ी है। सबसे ज्यादा परेशानी बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में देखने को मिल रही है। कई जगहों पर लोग मजबूरी में घरों का कचरा खाली प्लॉटों और सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बीच कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो गया है। दफ्तरों में पानी उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी और सरकारी वाहनों के ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बलटाना निवासी राजेश कुमार ने कहा कि दो दिन से मोहल्ले में कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। ढकोली निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि सुबह-शाम बदबू के कारण घर के बाहर खड़ा होना मुश्किल हो गया है और प्रशासन को तुरंत समाधान निकालना चाहिए। वीआईपी रोड के दुकानदार अमनदीप सिंह ने कहा कि बाजारों के बाहर जमा कचरे से ग्राहकों पर गलत असर पड़ रहा है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। सिंहपुरा निवासी कविता अरोड़ा ने चेतावनी दी कि बरसात से पहले यदि सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। “अभी मैं बाहर हूं। विधानसभा क्षेत्र में आने के बाद हड़ताल पर बैठे कच्चे कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा।” — कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक, हल्का डेराबस्सी