Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, रात 2 बजे चोर ने दिया घटना को अंजाम"
जीरकपुर: ढकोली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला दशमेश एनक्लेव का है, जहां आधी रात करीब 2 बजे एक चोर घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी बाइक लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, चोरी हुई मोटरसाइकिल बैंक लोन पर खरीदी गई थी और उसकी किस्तें अभी चल रही थीं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से बाइक खरीदी थी, लेकिन इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढकोली और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। इलाके के लोग अब जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।