Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भाजपा का बड़ा कदम, भगवंत मान के बयान पर मानहानि नोटिस जारी Chandigarh: मौलीजागरां में फ्लैग मार्च, नशा तस्करों पर चंडीगढ़ पुलिस सख्त Kurukshetra: नशा तस्करों पर शिकंजा, नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी गिरफ्तार, 242 ग्राम गांजा बरामद Panipat: लोक जनशक्ति पार्टी ( रा ) के प्रदेश प्रभारी का टोल टैक्स पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत Chandigarh: लोक जनशक्ति पार्टी ने पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान Chandigarh: थाना पुलिस की कार्रवाई में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार Narnail: खातोदड़ा गांव को मिलेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र Gurugram: गुरुग्राम में फिर खुली सड़कों की पोल, सोहना हाईवे धंसा Chandigarh: पंजाबी भाषा मुद्दे पर विवाद, त्रिलोचन सिंह ने रक्षा मंत्री से की अपील Bathinda: नशे के खिलाफ कार्रवाई, 98 किलो अफीम की भूसी सहित 2 लोग पकड़े गए Mohali: मोहाली में ईडी का बड़ा एक्शन, रेड के दौरान 21 लाख रुपये से भरा बैग बरामद Kolkata: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की गुत्थी सुलझने के करीब, 3 हिरासत में
Logo
Uturn Time
"नशीले पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई"
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया): जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोप में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे गांधी नगर थानेसर वासी एक महिला को काबू करके उसके से कब्ज़ा से 242 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।         जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 मई 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, महिला सिफी एकता, होम गार्ड रामनिवास  व चालक अशोक कुमार की टीम झांसा रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांधी नगर थानेसर वासी महिला अपने घर के सामने गांजापत्ती बेचने का काम करती है। जो आज भी अपने घर के बाहर गाली में कड़ी होकर गांजा पत्ती बेच रही है। अगर गांधी नगर स्थित उसके घर के पास से उक्त महिला को काबू किया जाए तो उसके पास से भारी मात्रा में गांजा पत्ती बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने गांधी नगर पहुंचकर एक घर के पास खड़ी महिला को शक के आधार पर महिला पुलिस की सहायता से काबू किया। पुलिस टीम द्बारा नाम पता पूछने पर उसने अपना पता गांधी नगर थानेसर बताया। राजपत्रित अधिकारी के सामने महिला पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 242 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया। महिला को माननीय अदालत में पेश किया गया।