ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: दूध, पनीर और खोए के 6 सैंपल लिए गए: डॉ. जतिंदर भाटिया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दूध-पनीर-खोया की सैंपलिंग"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब की कमिश्नर श्रीमती कंवलप्रीत कौर बराड़ (IAS) और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती आशिका जैन (IAS) के निर्देशों तथा सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल जी के मार्गदर्शन में, डॉ. जतिंदर भाटिया (डिज़िग्नेटेड ऑफिसर-कम-जिला स्वास्थ्य अधिकारी) की देखरेख में फूड सेफ्टी अधिकारी विवेक कुमार द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज तड़के सुबह फूड सेफ्टी टीम द्वारा कॉलेज रोड फगवाड़ा के पास रेलवे फाटक तथा शाम चौरासी से जालंधर रोड पर विशेष नाका लगाकर दूध सप्लाई करने वाले वाहनों से 6 सैंपल लिए गए। इनमें 4 दूध के, 1 पनीर का और 1 खोए का सैंपल लेकर जांच हेतु फूड लैब खरड़ भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी सैंपल में मानकों का उल्लंघन या मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की मिलावट न की जाए। जांच के दौरान यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। डीएचओ डॉ. जतिंदर भाटिया और फूड सेफ्टी अधिकारी विवेक कुमार ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBOs) को FSSAI के तहत अनिवार्य पंजीकरण और लाइसेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी फूड बिजनेस ऑपरेटरों को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं कि वे उचित स्वच्छता बनाए रखें और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत निर्धारित मानकों का पालन करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर कोई संदेह हो, तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग या फूड सेफ्टी अधिकारियों को दी जा सकती है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए कि उपभोक्ताओं और आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इस प्रकार की सख्त और नियमित जांच आगे भी जारी रखी जाएगी। इस मौके पर फूड सेफ्टी टीम के सदस्य राम लुभाया भी उपस्थित थे।