"पुलिस ने भगोड़ा अपराधी को किया गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर कार्रवाई"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): पुलिस ने माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार किया है। एसएसपी संदीप मलिक द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफदिए निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में और एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों की देखरेख में पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान गांव पंडोरी से अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित संजीव सिंह ज्ञानी पुत्र परगट सिंह निवासी डल्लेवाल को ग्रिफ्तार क्र लिया गया है।
एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि संजीव सिंह ज्ञानी पुत्र परगट सिंह निवासी डल्लेवाल के खिलाफ 22 अक्टूबर, 2024 को एफआईआर नंबर 166 धरा 304, 3 (5), 317(2) बीएनएस तहत दर्ज थी। माननीय सीनियर डिवीज़न जुडिशल मेजिस्ट्रेट, गढ़शंकर द्वारा 17 सितम्बर , 2025 को पीओ करार दिया था। जिसे आज ग्रिफ्तार किया गया है।