Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"तरुण चुग ने CM मान को घेरा, धमाकों पर मांगा इस्तीफा"
चंडीगढ़। जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री Tarun Chugh ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा। चुग ने कहा कि संवेदनशील इलाकों के पास हुए धमाके राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में लगातार बढ़ती घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें धमाकों के पीछे भाजपा की भूमिका का आरोप लगाया गया था। चुग ने कहा कि यदि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो उनके समर्थन में ठोस सबूत पेश किए जाएं, अन्यथा मुख्यमंत्री को पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इन घटनाओं के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री का अलग रुख सामने आ रहा है, जो विरोधाभासी है। चुग ने राज्य में कानून-व्यवस्था, नशे की समस्या और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और मौजूदा हालात में इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।