Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"परिवार गया था वृंदावन, पीछे से चोर ले उड़ा जेवर व एलसीडी"
जीरकपुर: ढकोली स्थित कृष्ण एन्क्लेव ब्लॉक-सी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मकान नंबर 488 में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, घर के मालिक जयप्रकाश अपने परिवार सहित वृंदावन धाम स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर स्कूटी पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचा और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद उसने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और एलसीडी टीवी को बैग में भर लिया और मौके से फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब आसपास के लोगों ने घर का टूटा हुआ ताला देखा और मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी तुरंत ढकोली थाने को दी गई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मेवा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे पूर्व वार्ड पार्षद हरजीत सिंह मिंटा: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और पूर्व वार्ड पार्षद हरजीत सिंह मिंटा मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। मिंटा ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ढकोली क्षेत्र में नियमित और सख्त पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।