Uturn Time
Breaking
Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर Jagraon: शक्ति प्रदर्शन में दिखा अकाली दल का दम, वार्ड-6 पर डॉ. अमरजीत सिंह का नाम तय Panchkula: सियासी जंग में वार्ड-6 चर्चा में, गगन चावला का जोरदार अभियान
Logo
Uturn Time
"पंजाब में शिक्षकों का गुस्सा फूटा, धुरी में करेंगे प्रदर्शन"
चंडीगढ़: पंजाब राज्य सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी यूनियन पंजाब-1967 ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को नोटिस जारी करते हुए 9 मई 2026 को धुरी शहर में भारी रोष मार्च करने की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह मदनीपुर और जनरल सेक्रेटरी शरणजीत सिंह कादीमाजरा ने बताया कि आजादी से पहले से चले आ रहे एडेड स्कूलों को 1967 में तत्कालीन सरकार ने दिल्ली पैटर्न पर ग्रांट-इन-एड स्कीम में लिया था। आम आदमी पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र में एडेड स्टाफ को सरकारी कर्मचारियों के बराबर सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। यूनियन ने आरोप लगाया कि ऑडिट के बहाने कई जिलों को *जनवरी, फरवरी और मार्च 2026* की तनख्वाह की ग्रांट अभी तक जारी नहीं की गई है। 9 अप्रैल 2026 को दफ्तर के माध्यम से भेजे गए मांग पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो *9 मई 2026* को धुरी में हजारों महिला स्टाफ, स्टाफ सदस्य और रिटायर्ड कर्मचारी एकजुट होकर विशाल रोष मार्च करेंगे।