Uturn Time
Breaking
सिंगर दिलजीत ने खालिस्तानियों को भगाया, अमेरिका में शो के दौरान मूसेवाला स्टाइल में थापी सीआईए अफसर बनकर कारोबारी को उठा ले गए युवक-युवती, होटल से हुए अपहरण कांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार लेडी ट्रेनर से कारोबारी ने जिम में की अश्लील हरकतें, पीछे से आकर बाहों में जकड़ा, गुस्साई ट्रेनर ने दूर हटाया पंजाब जेलें और सुधार सेवाएं विधेयक, 2026: आधुनिक, मानवीय और सुरक्षित जेल प्रणाली की ओर महत्वपूर्ण कदम: डॉ. रवजोत सिंह पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 465 करोड़ रुपये से अधिक का इलाज; 42 लाख से अधिक कार्ड जारी हर दिन 1100 से अधिक बुजुर्गों द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा से मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बनी सफ़ल जन-हितैषी पहल कानूनी भाईचारा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाए: हरपाल सिंह चीमा मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा - भगवंत सिंह मान पंजाब के मुख्य सचिव ने अपनी स्व-जनगणना पूरी की, नागरिकों से जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/2 मई। जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ भरे जिम में छेड़छाड़ की। वह पीछे से आया और लेडी जिम ट्रेनर को बाहों में भरकर पकड़ लिया। यह देखकर लेडी ट्रेनर भी हैरान रह गई। उसने तुरंत पीछे मुड़कर विरोध जताया। इसके बाद वह कारोबारी से बहस करते हुए नजर आई और तुरंत वहां से दूसरी तरफ चली गई। कारोबारी समझ गया कि लेडी ट्रेनर नाराज हो गई तो वह भी पीछे-पीछे जाता नजर आया। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लेडी ट्रेनर का कहना है कि जिस वक्त ये घटना हुई, जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे। कारोबारी ने पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कारोबारी हनी रंधावा को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 की इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है और अभी महिला को बयान के लिए बुलाया जाएगा। जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे जानकारी के अनुसार, यह मामला शुक्रवार शाम 8 बजे चुनमुन मॉल के नजदीक स्थित जिम का है। जिसमें लेडी ट्रेनर से छेड़छाड़ की गई। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लेडी ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने लेडी ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से लेडी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। ---