Uturn Time
Breaking
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीजों के लिए बनी वरदान: अब तक 16.5 करोड़ रुपये की लागत से किडनी मरीजों ने 1 लाख डायलिसिस सत्र लिए: आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नरों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-2027 की स्व-गणना के दौरान पंजाबी को मातृभाषा के रूप में दर्ज करवाया जाए — मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2010 के बाद बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान करने के लिए पंजीकरण शुरू विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक गैंगस्टरों ते वार का 100वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 635 स्थानों पर छापेमारी; 334 गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवरेज की समय पर सफाई, सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके कैबिनेट मंत्री डॉ . बलजीत कौर द्वारा मलोट को बड़ी राहत: 12 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत
Logo
Uturn Time
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राजस्व कार्यालय कट्टू सब-तहसील धनौला, जिला बरनाला में तैनात पटवारी हरमनजीत सिंह को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव कट्टू, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी कृषि योग्य भूमि पर पंजाब ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था और बैंक को अपना सारा कर्ज वापस कर दिया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बैंक का कर्ज चुकाने के बाद आरोपी पटवारी ने इस संबंध में जमीन के रिकॉर्ड में एंट्री करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।