Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी के मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में थाना सेक्टर-39 की टीम ने यह कार्रवाई की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अजय कुमार और प्रमोद को गिरफ्तार किया। इन मामलों में हुई गिरफ्तारी पहला मामला ई-एफआईआर नंबर 46, दिनांक 12 जनवरी 2026 का है, जो सेक्टर-40डी स्थित किसान मंडी के पास मार्केट पार्किंग से चोरी हुई बाइक (नंबर CH-01-BK-1159) से संबंधित है। शिकायतकर्ता राज कुमार ने बताया था कि 12 जनवरी को सुबह 8:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच उनकी बाइक चोरी हो गई थी। जांच के दौरान आरोपी अजय कुमार को 29 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। दूसरा मामला एफआईआर नंबर 71, दिनांक 17 मार्च 2019 का है, जिसमें सेक्टर-37 स्थित मकान से एक्टिवा (नंबर CH-01-BF-5094) चोरी हुई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर ने पुलिस को जानकारी दी थी। जांच के दौरान आरोपी परमोड को 29 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें CH-01-AZ-5251, CH-01-BK-1159, CH-01-BS-5094, AP-04-BP-5355 और एक बिना नंबर की होंडा बाइक शामिल है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।