ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल, धर्मशाला की शरण में 160 बच्चों का भविष्य - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शिक्षा के 'दिल्ली मॉडल' और 'शिक्षा क्रांति' के बड़े-बड़े दावों पर भाजपा ने कड़ा प्रहार किया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा ने जगरांव के एक सरकारी स्कूल की बदहाली का हवाला देते हुए कहा कि सरकार पुराने स्कूलों को केवल रंग-रोगन कर अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट और चिंताजनक है। ​धर्मशाला में चल रहा है सरकारी स्कूल:-​डॉ. शर्मा ने बताया कि जगरांव की पुरानी दाना मंडी स्थित मंदिर वाली धर्मशाला में पिछले एक साल से एक सरकारी प्राइमरी स्कूल चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग के पास करीब 160 गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए अपनी कोई जगह तक नहीं है। यह स्कूल पूरी तरह से जगरांव आढ़तिया एसोसिएशन के रहमो-करम पर निर्भर है। ​118 साल पुराने ऐतिहासिक स्कूल की अनदेखी ​भाजपा नेताओं ने इतिहास का हवाला देते हुए बताया: ​यह स्कूल वर्ष 1906 से पुरानी दाना मंडी के नेहरू मार्केट वाले गेट के ऊपर एक कमरे में चल रहा था। ​इमारत जर्जर होने के कारण समाजसेवियों ने एसडीएम को खतरे से आगाह किया था। ​हादसे के डर से एक साल पहले स्कूल को दो महीने के लिए अस्थायी रूप से धर्मशाला में शिफ्ट किया गया था। ​विडंबना: दो महीने का वादा एक साल में बदल गया, लेकिन शिक्षा विभाग ने नई जगह या इमारत के लिए कोई प्रयास नहीं किया। ​स्टाफ की कमी और चुनावी ड्यूटियों की मार ​स्कूल के दौरे के दौरान भाजपा नेताओं ने पाया कि कागजों में यहाँ 7 अध्यापक तैनात हैं, लेकिन: ​2 अध्यापक बीएलओ (BLO) ड्यूटी पर हैं। ​4 अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी है। ​मात्र एक-दो शिक्षकों के भरोसे ही पूरा स्कूल और 160 बच्चों का भविष्य टिका है। ​सरकार पर तीखा हमला:-​डॉ. राजेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को घेरते हुए कहा कि विज्ञापनों और 'शिक्षा क्रांति' के झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च करने के बजाय सरकार को बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला एसडीएम और स्थानीय विधायक के संज्ञान में होने के बावजूद सरकार गहरी नींद सो रही है। ​"पुराने स्कूलों पर नया पेंट फेरने से शिक्षा का स्तर ऊँचा नहीं होता। अगर सरकार वाकई गंभीर है, तो इन 160 बच्चों को धर्मशाला से निकालकर एक सुरक्षित और स्थायी स्कूल की इमारत मुहैया करवाए।"-डॉ. शर्मा, जिला अध्यक्ष, भाजपा। ​इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शिशु, महासचिव गौरव गुप्ता और सौरभ गर्ग सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।