Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn
नशा तस्करों की गुप्त शिकायत लीक होने के आरोपों के बाद घर पर हमला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: नीट परीक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस अलर्ट Panipat: सफाई कर्मियों के आंदोलन पर विराम, सरकार से बनी सहमति Faridabad: फरीदाबाद में अतिक्रमण पर सख्ती, मंदिर-मस्जिद पर कार्रवाई Gurugram: गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे बना एनकाउंटर जोन, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार Hisar: हिसार में स्वच्छता अभियान तेज, अधिकारियों की परीक्षा शुरू निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के लिए खतरे की घंटी Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा उत्सव, कल मनाया जाएगा ‘सिखिया दा महाजश्न’ New Delhi: मंत्री सिरसा ने किया डस्ट पोर्टल 2.0 का आकलन, जल्द आएगा नया वर्जन Chandigarh: नई औद्योगिक नीति से हरियाणा में निवेश को बढ़ावा, 1 जून को गुरुग्राम में अनावरण New Delhi: रोहिणी कार्यालय में गड़बड़ी देख मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों को फटकार Chandigarh: निकाय चुनाव के बाद कल होगी पहली बैठक, मान सरकार ले सकती है अहम फैसले फिल्म की तर्ज पर लुधियाना में बनी रियल स्पेशल-26, केंद्रीय अधिकारी मुख्य किरदार में आ रहे नजर
Logo
Uturn Time
पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आम जनता से सहयोग मांगते हुए सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने के दावों के बीच, जगरांव के मोहल्ला 'रानी वाला खू़ह' से एक गंभीर मामला सामने आया है। इलाके के निवासी सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि इलाके में कथित तौर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस को दी गई उसकी गुप्त शिकायत लीक हो गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। ​क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके इलाके में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर 'चिट्टे' (सिंथेटिक ड्रग्स) की बिक्री की जाती है, जिससे मोहल्ले की लड़कियों और आम लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया: ​इस संबंध में उन्होंने पुलिस विभाग को एक गुप्त शिकायत दी थी। ​सुखदेव सिंह का आरोप है कि शिकायत की जानकारी कथित नशा तस्करों तक पहुँच गई। ​इसके बाद तस्करों ने एकजुट होकर उनके घर पर हमला कर दिया। ​पीड़ित ने कहा कि हमले के दौरान वह बाल-बाल बच गए, लेकिन अब उन्हें अपनी जान और माल के नुकसान का डर सता रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए हमलावर और वह प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार होगी, जिसकी वजह से उनकी शिकायत सुरक्षित नहीं रही। ​पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल ​पीड़ित ने बताया कि हमले के तुरंत बाद उन्होंने थाना सिटी जगरांव के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह को फोन किया। उनके अनुसार: ​मौके पर दो पुलिस कर्मचारी पहुँचे। ​हमलावरों की पहचान बताने के बावजूद कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और कर्मचारी वापस चले गए। पीड़ित ने इसे पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या कहना है लुधियाना देहाती पुलिस कप्तान का:-​एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता लुधियाना देहाती ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कथित लापरवाही पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच होगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान पर हमला हुआ, वह शिरोमणि अकाली दल द्वारा नगर परिषद चुनावों के लिए वार्ड नंबर 9 के उम्मीदवार का दफ्तर बताया जा रहा है। ​शिअद (SAD) पूर्व विधायक कलेर का पक्ष: पूर्व विधायक एस.आर. कलेर ने कहा कि जहां हमला हुआ है वह उनके द्वारा मतदान में उतारे गए उम्मीदवार का घर नहीं बल्कि उनके पड़ोसी का घर है। वहीं सूत्रों की माने तो यह वार्ड नंबर 9 से प्रेशर का चुनाव लड़ने वाली बीबी नरेंद्रजीत कौर का दफ्तर है और खबर में प्रकाशित की गई फोटो में नरेंद्रजीत कौर के पति साफ नजर आ रहे हैं। ​मुख्य चिंता: एक तरफ पुलिस जनता से नशे के खिलाफ सूचना मांग रही है, वहीं दूसरी ओर सूचना देने वाले की पहचान लीक होने के आरोप आम जनता के भरोसे के लिए बड़ी चुनौती हैं। अब सबकी नजरें पुलिस की आगामी जांच पर टिकी हैं।