शिव कौड़ा
फगवाड़ा 27 अप्रैल : फगवाड़ा से शिरोमणि अकाली दल के देहाती हलका इंचार्ज रजिंदर सिंह चंदी ने शिरोमणि अकाली दल बी.सी. विंग के पंजाब प्रधान हीरा सिंह गाबडिय़ा से भेंट की इस दौरान उन्होंने फगवाड़ा हलके सहित पंजाब के राजनीतिक हालात के बारे में विचार-चर्चा किया। राजिंदर सिंह चंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हीरा सिंह गाबडिय़ा को बताया कि फगवाड़ा हलके के कई गांव बी.सी. वर्ग के गढ़ हैं और उन गांवों के मेहनतकश लोगों को बनता मान-सम्मान भी पार्टी द्वारा दिया गया है जिसमें बी.सी. समुदाय में बहुत ही सार्थक संदेश गया है चंदी ने यह भी बताया कि फगवाड़ा हलके के गांवों के बी.सी. वर्ग के लोगों ने डटकर शिरोमणि अकाली दल का साथ दिया और ब्लॉक समिति तथा जिला परिषद सीटें जिताने में भी बड़ा रोल निभाया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा हलके के गांवों में शिरोमणि अकाली दल अब लोकप्रियता के शिखर पर है हर वर्ग के लोग पंजाब में अगली सरकार के रूप में शिरोमणि अकाली दल को ही देखना चाहते हैं। हलका इंचार्ज चंदी के अनुसार फगवाड़ा हलके में जल्दी ही पंजाब प्रधान सुखबीर सिंह बादल की बड़ी रैली भी करवाई जाएगी, जो ऐतिहासिक होगी। हीरा सिंह गाबडिय़ा ने भी राजिन्द्र सिंह चंदी को इस भेंट के दौरान आश्वासन दिया कि वे फगवाड़ा हलके के गांवों में जल्दी दौरा करेंगे तथा वर्करों व पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरु किया जायेगा