Uturn Time
Breaking
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है बठिंडा पुलिस ने 04 अवैध हथियारों सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया नाम-सुमिरन ही है मुक्ति का मार्ग — संत रमणीक बेदी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/26 अप्रैल। अमृतसर में आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप रंधावा के परिवार ने रविवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर इंसाफ की मांग दोहराई। परिवार ने आरोप लगाया कि घटना को 35 दिन बितने के बावजूद अब तक न्याय की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा अब हम हाईकोर्ट का रुख करेंगे। परिवार का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सीमित करने की कोशिश की है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण लग रही है और सच्चाई को सामने नहीं लाया जा रहा। हमारा किसी दल से संबंध नहीं उपिंदर कौर ने यह भी कहा कि कई राजनीतिक नेता परिवार से मिलने आए थे और मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अब एक दो ही है जो यह बात करते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनकी एकमात्र मांग न्याय है। उपिंदर कौर ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। CBI जांच और हाईकोर्ट जाने की घोषणा परिवार ने अंत मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और अब हम इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करेंगे। ---