Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एयर फोर्स सोसाइटी के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर श्मशान घाट बनाने के प्रस्ताव का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध जताया है। क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों और एयर फोर्स सोसाइटी के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन से इस योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है। विरोध कर रहे निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके के पास श्मशान घाट बनाए जाने से लोगों की भावनाओं पर असर पड़ेगा और आसपास का वातावरण भी प्रभावित होगा। उनका मानना है कि यह स्थान आवासीय क्षेत्र के बीच होने के कारण इस तरह के निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि इस खाली पड़ी सरकारी जमीन का उपयोग जनहित में किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां कम्युनिटी सेंटर बनाया जाना चाहिए, जिससे आसपास की सोसाइटियों के निवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उचित स्थान मिल सके। विरोध प्रदर्शन में वीके सिंह, संप्रास सागु, बीएस नेगी, निहाल सिंह, संतरा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले इसी जगह पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की चर्चा भी हुई थी, लेकिन अब श्मशान घाट का प्रस्ताव सामने आने से लोगों में रोष है। निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपना विरोध और तेज करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर यहां श्मशान घाट का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।