Uturn Time
Breaking
लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है बठिंडा पुलिस ने 04 अवैध हथियारों सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया नाम-सुमिरन ही है मुक्ति का मार्ग — संत रमणीक बेदी ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन, हॉकी जगत में शोक श्मशान घाट के प्रस्ताव का विरोध, निवासियों ने जताई नाराजगी
Logo
Uturn Time
शहर के सिंहपुरा बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ बस में सवार हो रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राहुल (28), जो एयर फोर्स में कार्यरत है और वर्तमान में संत कृपाल नगर, जीरकपुर में किराये पर रहता है, 23 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे अपने माता-पिता को सिंहपुरा बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। उस समय बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी। जब उसकी माता मधु बाला और पिता बस में चढ़ रहे थे, तभी 2-3 अज्ञात महिलाएं भी उनके पीछे-पीछे बस में चढ़ गईं। कुछ ही देर बाद जब महिला ने अपने गले को चेक किया तो उसकी सोने की चेन गायब थी। आरोप है कि उक्त महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी की और तुरंत बस से उतरकर एक कार में बैठकर मौके से फरार हो गईं। राहुल ने अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उसने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है। सूचना मिलने पर जीरकपुर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।