Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn
पीयू के पी.एच.डी स्कॉलर सरताज सिंह को मिला ‘बैस्ट हॉस्टल रेसिडेंट ऑफ दी ईयर’ अवॉर्ड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा NCC के ADG संभालेंगे दक्षिण का सब-एरिया Hisar: वियतनाम में भारत का परचम, गरिमा ढांडा ने जीता स्वर्ण New Delhi: दिल्ली-मुंबई को निशाना बनाने की योजना फेल, सुरक्षा एजेंसियों ने आठ संदिग्ध आतंकियों को दबोचा New Delhi: राजधानी में पानी की सप्लाई को लेकर सख्ती, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक Derabassi: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में डॉक्टर सड़कों पर, सिविल अस्पताल की OPD सेवाएं बंद Ludhiana: पंजाब में PDS सिस्टम डगमगाया, डिपो होल्डरों के तेवर सख्त, राशन व्यवस्था पर संकट पाक की आईएसआई और दाऊद इब्राहिम से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार, मुंबई और दिल्ली में हमले की योजना बना रहे थे Panipat: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर छबील लगाकर किया हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन Kurukshetra: पीएम मोदी और गडकरी को आभार, बाईपास से मिलेगा बड़ा लाभ: नायब सिंह सैनी Shimla: हिमाचल में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, डोप टेस्ट जरूरी, सरकार का सख्त संदेश बीएससी नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई, कारण अभी स्पष्ट नहीं घर से बुजुर्ग दंपति की लाशें बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा, पुलिस जांच शुरु
Logo
Uturn Time
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सेंटर फॉर दी स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन में राजनीति विज्ञान विषय के पी.एच.डी स्कॉलर सरताज सिंह को सरदार वल्लभभाई पटेल बॉयज हॉस्टल नंबर. 4, पीयू में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान ‘बैस्ट हॉस्टल रेसिडेंट ऑफ दी ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासित जीवनशैली और प्रभावशाली लीडरशिप स्किल्स के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. संजय कौशिक, वाइस चांसलर, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, हरियाणा तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. योजना रावत, डीन, यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस, पीयू ने संयुक्त रूप से सरताज सिंह को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हॉस्टल वार्डन डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हॉस्टल के 530 विद्यार्थियों में से केवल एक छात्र को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अकादमिक सत्र में सरताज सिंह ने न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बल्कि हॉस्टल में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने और विभिन्न गतिविधियों के सफल आयोजन में भी अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और सकारात्मक दृष्टिकोण ने पूरे हॉस्टल वातावरण को प्रेरित किया है। इसके साथ ही सरताज सिंह विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं, जिससे वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन ने सरताज की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सहयोगी स्वभाव उन्हें इस पुरस्कार का वास्तविक हकदार बनाता है। इस उपलब्धि पर सरताज सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं पंजाब यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सीनेट मेंबर, देवेश मौदगिल ने सरताज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरताज जैसे शोधार्थी न केवल विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते हैं, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। मौदगिल ने विश्वास जताया कि सरताज सिंह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।