Uturn Time
Breaking
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भीषण गर्मी के बीच AC हेलमेट और कूलिंग गैजेट मिले; क्या लुधियाना ट्रैफिक पुलिस को भी जल्द मिलेंगे? Chandigarh: हरियाणा में जलापूर्ति व्यवस्था को गांव स्तर पर सौंपने की योजना खन्ना: पंजाबी सिंगर 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, थार में करता था सप्लाई, ड्रगमनी भी बरामद Ludhiana: मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट, धमकी की जांच जारी Hoshiarpur: भाजपा विधायक ने शिअद के लिए वोट मांगकर बढ़ाई हलचल, शिअद के लिए प्रचार पर भाजपा विधायक ने दी सफाई Chandigarh: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बकरीद की तारीख बदली, छुट्टी अब 28 मई को कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा, पुलिस ने किया इनकार मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन Chandigarh: प्री-मैपिंग में पंजाब ने पकड़ी रफ्तार, 84% कार्य संपन्न Ludhiana: PPCB के खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस एक बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम PPCB खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम Ludhiana: 2027 चुनावों को लेकर भाजपा युवा नेताओं की बैठक आयोजित
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/25 अप्रैल। अमृतसर में गोल्डन गेट के पास शनिवार को एक चलती बस की छत पर बैठे कुछ युवकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, ये युवक प्रवासी थे और गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों को जब ऊपर हो रही इस घटना का अंदेशा हुआ, तो तुरंत कंडक्टर को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कंडक्टर ने बिना देर किए बस रुकवाई और खुद छत पर चढ़ गया। उसने युवकों को शांत कराने और नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान भी उनके बीच धक्का-मुक्की व बहस जारी रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस नाके पर मौजूद, फिर भी नहीं डरे युवक वहीं, पुलिस नाके पर मौजूद थी, लेकिन युवकों ने बिना डरे झगड़ा जारी रखा। कुछ देर बाद यह मामला पुलिस की निगरानी में आया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। संबंधित युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।