Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली 25 Apr : प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘राइड एशिया-EV’ के 7वें संस्करण का शानदार उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव विनम्र मिश्रा (आईएएस) और फिको (फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन) के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में आयोजक संस्था उड़ान मीडिया एंड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जी.एस. ढिल्लों भी मौजूद रहे। यह तीन दिवसीय एक्सपो 24 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उद्योग की नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस वर्ष 300 से अधिक प्रमुख ब्रांड इसमें भाग ले रहे हैं, जो ई-वाहनों के क्षेत्र में अपने अभिनव समाधान और आधुनिक उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। ‘राइड एशिया’ का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे ई-वाहन बाजार की झलक पेश करना है, जो नई तकनीक, बदलती उपभोक्ता जरूरतों और उन्नत वितरण प्रणालियों से प्रेरित है। यह मंच उद्योग जगत के विशेषज्ञों, डीलरों, वितरकों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाकर संवाद और सहयोग के नए अवसर प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत में ई-वाहनों के भविष्य को भी नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।