ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एरिया लाइट प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा द्वारा रॉन्ग साइड से आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मोटरसाइकिल चालक अक्षत ने बताया कि वह सुबह अपने ढकोली स्थित घर से चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह एरिया लाइट प्वाइंट से मुड़ा, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का हैंडल और अगला पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अक्षत ने बताया, “मैं अपनी साइड पर सही तरीके से जा रहा था, लेकिन अचानक रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। शुक्र है कि मुझे ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन बाइक को काफी नुकसान हुआ है।” हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते वाहन की गति कम न होती, तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इलाके के निवासियों का कहना है कि एरिया लाइट प्वाइंट पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग आम होती जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यहां अक्सर लोग शॉर्टकट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। प्रशासन को इस पर तुरंत सख्ती करनी चाहिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता है।” एक अन्य व्यक्ति ने बताया, “ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। यहां नियमित निगरानी जरूरी है।” लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एरिया लाइट प्वाइंट पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग लगातार बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक निवासी ने कहा, “अगर समय रहते सख्ती नहीं हुई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।”