गवर्नमेंट कॉलेज डेराबस्सी में प्रिंसिपल श्रीमती विनीता राव के संरक्षण में डिप्टी कमिश्नर एसएएस नगर के सहयोग से प्रोजेक्ट जिंदगी जिंदाबाद, नशे को न, जिंदगी को हां’ शीर्षक के तहत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि साहिब सिंह रहे जो इस परियोजना से जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और नशे से बचने के तरीकों के बारे में भी बताया। भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित 22 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर (बी.ए. पार्ट III) ने प्रथम स्थान, भूमिका (बी.एससी. पार्ट II) ने द्वितीय स्थान और चित्राशी पांडे (बी.कॉम. ऑनर्स पार्ट III) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को कॉलेज के इको क्लब द्वारा पौधे देकर प्रोत्साहित किया गया और कॉलेज परिसर में पौधे भी लगाए गए।