डेराबस्सी स्थित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के तत्वावधान में स्नातक छात्रों को विदाई देने के लिए “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए मनोरंजन, सम्मान और भावनात्मक विदाई का विशेष माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन सुश्री कांता कट्याल, वाइस चेयरमैन डॉ. कपिल कट्याल, प्रिंसिपल (LPPC) सुश्री रोज़ी कट्याल तथा एडमिशन डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल (LAC) डॉ. विनोद कट्याल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और भाषण जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पैरामेडिकल विभाग के आमिर सोहेल को “मिस्टर फ्रेशर” और बीसीए विभाग की सफिया इदरीसी को “मिस फ्रेशर” का खिताब दिया गया। सफिया इदरीसी को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से ₹5100 का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इसके अलावा कई अन्य छात्रों को भी अलग-अलग उपाधियों से सम्मानित किया गया। सेहरिश को मिस ब्यूटीफुल, तासिया को मिस ब्यूटीफुल आईज़, आयशा को मिस ब्यूटीफुल हेयर, साइका को मिस ब्यूटीफुल आउटफिट, मुस्कान को मिस टैलेंटेड और रीति को मिस कॉन्फिडेंट का खिताब मिला। वहीं मुनीब को मिस्टर हैंडसम, बाबर को मिस्टर टैलेंटेड, इंदरपाल को मिस्टर कॉन्फिडेंट, फजुदीन को मिस्टर बेस्ट आउटफिट और रोहित सैनी को मिस्टर स्टाइलिश घोषित किया गया।
कॉलेज के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को “स्टार परफॉर्मर अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन जलपान और भावुक विदाई के साथ हुआ। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।