Uturn Time
Breaking
फीको प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर से की मुलाकात, उद्योगों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा पंजाबी सिंगर दिलजीत ने स्टेज पर अपनी मां को बुलाकर लिया आशीर्वाद गोल्डन टेंपल आए परिवार को चालान की धमकी, 2 मुलाजिमों पर नकदी छीनने का आरोप, एक सस्पेंड शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, गेहूं फसल और 50 एकड़ नाड़ जलकर खाक केआईएमटी कॉलेज में यादें “2026” विदाई समारोह का आयोजन लुधियाना से बाइक पर ससुराल जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर पंजाब में 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, खाद्य मंत्री ने किया मंडी का निरीक्षण, बोले- 24 घंटे में हो रहा भुगतान आईपीएल के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, बोली- गर्मी और आईपीएल से ब्रेक लेने आई हूं लुधियाना के टीचर्स नहीं देंगे जनगणना ड्यूटी, आपत्ति जताने पर विभाग ने जारी किए आदेश पेट्रोल बम से घर पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार, आरोपियों के जानकार ने दी अपने रिश्तेदार की सुपारी लिव-इन पार्टनर ने युवती पर किया हमला, शराब पीने से रोकने पर काटे बाल, बाजू भी तोड़ी पंजाब पुलिस का ‘संपर्क अभियान’ युवाओं को गैंगस्टरों की अंधेरी दुनिया में शामिल होने के घातक प्रभावों के प्रति कर रहा जागरूक; लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग पहल की सराहना की
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/24 अप्रैल। अमृतसर स्थित राम तलाई चौक के पास गोल्डन टेंपल माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे नई गाड़ी लेने की खुशी में गुरु घर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर आए थे। दर्शन करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में 2 पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के कागज चेक कराने के लिए कहा। परिवार ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह सहयोग करते हुए सभी दस्तावेज दिखाए। यह परिवार गांव थोबा से आए थे। इसके बाद आरोप है कि पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि उनके 5–6 चालान बनते हैं और हर चालान लगभग 5,000 रुपए का है। परिवार के अनुसार, यह सुनकर वे घबरा गए। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास परिवार के चाय-पानी के लिए रखे सिर्फ 500 रुपए थे, जिन्हें भी पुलिस कर्मियों ने छीन लिए। पीड़ितों का कहना है कि यह कार्रवाई एक नाके के दौरान की गई और जिस गाड़ी से पुलिस आई थी, वह बुलेरो गाड़ी थी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अन्यायपूर्ण और दुखद बताया है। वायरल वीडियो की होगी जांच: एडीसीपी ट्रैफिक एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक थोबे गांव का परिवार गोल्डन टेंपल माथा टेकने आया था और उसके द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की पुष्टि करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। --