ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव ओइंद में नहरी पानी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब सरकार द्वारा किसानों की भलाई और कृषि को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री बरिंदर कुमार गोयल ने गांव ओइंद में लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। यह परियोजना श्री चमकौर साहिब तहसील के उन गांवों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो अब तक नहरी पानी से वंचित रहे हैं और जहां भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि श्री चमकौर साहिब एक ऐतिहासिक नगर है और इस क्षेत्र से गुजर रही मुख्य नहरें—सरहिंद नहर और भाखड़ा मेन लाइन नहर—होने के बावजूद कई गांवों को अब तक नहरी पानी की सुविधा नहीं मिल रही थी। इसके कारण छोटे किसान मोटर कनेक्शन न होने की स्थिति में पानी के लिए अन्य जमींदारों पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए और अधिक से अधिक क्षेत्र को नहरी सिंचाई के दायरे में लाने के सरकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है, जिसे पूरे राज्य में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गांव ओइंद के पास भाखड़ा मेन लाइन नहर के समराला मेजर सिस्टम से पानी को लिफ्ट कर लगभग 900 मिलीमीटर (लगभग 3 फुट) व्यास वाली मुख्य राइजर पाइप के माध्यम से गांव गग्गों में बनाए जाने वाले डी-टैंक तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद चार अलग-अलग वितरण प्रणालियों के जरिए आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 44.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे करीब 4500 एकड़ कृषि योग्य भूमि को नहरी पानी की सुविधा प्राप्त होगी। इस योजना का लाभ श्री चमकौर साहिब, सलोमाजरा, गग्गों, गधराम खुर्द, गधराम कलां, पिप्पलमाजरा, रुड़की, तालापुर, दुग्गरी, कोटली, कमालपुर, रामपुर बेट सहित कई अन्य गांवों को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे। हलका विधायक श्री चमकौर साहिब डॉ. चरनजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का इस विशेष परियोजना के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने समारोह के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं और प्रदेशवासियों को जनकल्याण योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाया है। इस मौके पर सहायक आयुक्त (ज) एवं एसडीएम श्री चमकौर साहिब प्रदीप सिंह बैंस, डीएसपी मनजीत सिंह औलख, एस.ई. गगनदीप सिंह गिल, एक्सियन गुरशरण सिंह विर्क, एसडीओ कुलविंदर सिंह, प्रो. बीरदविंदर सिंह बल्लां, एनपी राणा, सिकंदर सिंह सहेड़ी, अमनदीप सिंह मांगट, हरनेक सिंह भूरा, जगदेव भटोआ, अमृतपाल कौर नागरा, जगतार सिंह घड़ुआं सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।