Uturn Time
Breaking
पंजाब पुलिस का ‘संपर्क अभियान’ युवाओं को गैंगस्टरों की अंधेरी दुनिया में शामिल होने के घातक प्रभावों के प्रति कर रहा जागरूक; लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग पहल की सराहना की गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड में आठ उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार द्वारा अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्य जारी: बरिंदर कुमार गोयल गैंगस्टरां ते वार का 93वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 557 स्थानों पर छापेमारी; 252 गिरफ्तार भगवंत मान सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों के वितरण में एकाधिकार समाप्त; निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा सीधे तौर पर की जाएगी किताबों की सप्लाई : हरजोत सिंह बैंस बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव ओइंद में नहरी पानी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन मंडियों में सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी स्पीकर रौड़ी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों के मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तक पहुँच करने के निर्देश पूर्व सैनिकों की भलाई के मामलों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मोहिंदर भगत पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड ने 7831 औद्योगिक श्रमिकों को 17.11 करोड़ रुपये के लाभ दिए : श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम, फ्लाइंग स्क्वॉड और तकनीक आधारित निगरानी के निर्देश
Logo
Uturn Time
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर से विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने हल्के की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर वहां चल रही सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी महिंगरोवाल, माहिलपुर और मोरांवाली का दौरा कर मौके की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने मंडियों में मौजूद किसानों से बातचीत कर उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर ने स्पष्ट किया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए मंडियों में सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की तौल, लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। साथ ही मंडियों में सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। स.रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फसल की समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडी बोर्ड के कर्मचारी और क्षेत्र के नेता भी मौजूद थे।