ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 22.66 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 22.66 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसपी विजय सिंह और इंस्पेक्टर चिरंजी लाल के मार्गदर्शन में की गई। मामला थाना मलोया में एफआईआर नंबर 63 दिनांक 22 अप्रैल 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल को सब-इंस्पेक्टर नवीन अपनी टीम के साथ जीरी मंडी चौक क्षेत्र में गश्त पर थे। शाम करीब 6:15 बजे एक युवक पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़ने लगा, जिससे शक हुआ। टीम ने तुरंत उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 22.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ शिव (22) के रूप में हुई है, जो मोहाली के झांपुर क्षेत्र का रहने वाला है। वह 9वीं तक पढ़ा है और बैंड स्टाफ के रूप में काम करता है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सस्ती दरों पर अंबाला और रोपड़ से नशा खरीदता था और ट्राइसिटी में ऊंचे दामों पर बेचता था। इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी साल 2024 में मारपीट और हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और आगे की जांच जारी है।