ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा : डिप्टी कमिश्नर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम अभ्यास के तौर पर स्थानीय डी.ए.वी. कॉलेज में मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसका उद्देश्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना के समय पूरी सतर्कता के साथ बचाव करना और सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही शुक्रवार रात 8:00 बजे से 8:20 बजे तक शहर में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास करवाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि शहरवासियों को ब्लैकआउट के मद्देनजर किसी प्रकार घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल सिविल डिफेंस की मजबूती के लिए एक अभ्यास प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में लोगों के बचाव और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट से दो मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू होगी और किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों में ब्लैकआउट नहीं होगा, जबकि बाजारों, दुकानों और घरों में लाइटें पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैकआउट प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखने में सहयोग करें। ब्लैकआउट और मॉकड्रिल को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह से सतर्क रहने का संदेश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह केवल एक अभ्यास प्रक्रिया है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ब्लैकआउट और मॉकड्रिल को लेकर अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस के वालंटियर्स संबंधित विभागों के सहयोग से डी.ए.वी. कॉलेज में मॉकड्रिल करेंगे, जिसका उद्देश्य किसी भी घटना के दौरान पीड़ित एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास करना है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास लोगों को जागरूक करने और उनकी सतर्कता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।