ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज, गठबंधन की खींचतान में भाजपा अलर्ट मोड में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 07 Jan । नगर निगम मेयर चुनाव से पहले चंडीगढ़ की राजनीति पूरी तरह गर्मा चुकी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बना गठबंधन अब अंदरूनी तनाव से गुजरता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर सतर्कता बरत रही है। सियासी गलियारों में जोड़-तोड़, रणनीति और समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अपने पार्षदों को लेकर विशेष निगरानी तंत्र सक्रिय कर दिया है। पार्टी नेतृत्व प्रत्येक पार्षद की राजनीतिक स्थिति और रुख की नियमित रिपोर्ट ले रहा है। वरिष्ठ नेता व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क साधकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पार्षद विपक्षी खेमे के प्रभाव में न आए। हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी की दो पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। 29 जनवरी का चुनाव बना सियासी परीक्षा 29 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव को लेकर नगर निगम में हलचल चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही रणनीतिक बैठकों और संभावित गठबंधनों को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं। मौजूदा संख्या बल को देखते हुए चुनाव बेहद नजदीकी माना जा रहा है, जहां एक वोट भी नतीजा बदल सकता है। इसी बीच भाजपा चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से हुई मुलाकात को भी राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती और नगर निगम की रणनीति पर चर्चा होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि पार्टी शीर्ष स्तर पर चुनाव को लेकर गंभीर है। सोशल मीडिया पर भिड़े आप-कांग्रेस नेता मेयर चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच तनाव अब सार्वजनिक हो गया है। दोनों दलों के नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए। इस जुबानी जंग ने विपक्षी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि गठबंधन की दरार और गहरी हुई तो साझा उम्मीदवार तय करना मुश्किल हो सकता है। इसका सीधा असर आप और कांग्रेस के पार्षदों के मनोबल पर भी पड़ सकता है। वहीं इस हालात से भाजपा को राजनीतिक बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर, मेयर चुनाव से पहले चंडीगढ़ की राजनीति अनिश्चितता और रणनीतिक चालों के दौर से गुजर रही है, जहां हर कदम और हर बयान का सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।