ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
जीरकपुर में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पभात क्षेत्र में एक बार फिर झपटमारी की वारदात सामने आई है। घटना चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क पर चल रही एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया गया। जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पर चलते हुए अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे और पलक झपकते ही उसके हाथ से फोन झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद महिला घबराकर रोने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीरकपुर में लगातार चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। खासकर हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बॉक्स बढ़ते अपराध पर सवाल लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की वारदातों पर जल्द रोक लगाई जा सके।