Uturn Time
Breaking
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एन.सी.ए.पी. के तहत ‘मिशन क्लीन एयर मंडी गोबिंदगढ़’ की शुरुआत पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंडी पहुंचे - गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ - मुख्यमंत्री शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी ​पृथ्वी दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण का संदेश: पर्यावरण संरक्षण ही भावी पीढ़ी का सुरक्षा कवच जीरकपुर के वार्ड-27 में जल संकट गहराया, 200 परिवारों के लिए सात दिन बना दुस्वप्न नगर परिषद चुनाव से पहले जीरकपुर में भाजपा की सक्रियता तेज, रणनीतिक कार्यालय का उद्घाटन जीरकपुर में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार ऑटो में बैग भूलने का मामला वायरल, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
Logo
Uturn Time
वरिष्ठ कांग्रेस नेता करमजीत सिंह पम्मा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया है। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल हलका बठिंडा शहरी के इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल करवाया। इस अवसर पर इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने कहा कि पम्मा के अकाली दल में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पम्मा को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और संगठन में उचित जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे, जिनमें बलविंदर सिंह बली, गुरप्रीत सिंह संधू, बीबी बलविंदर कौर, मनिंदर सिंह सोढ़ी, सतविंदर सिंह और युवा नेता गैरी सिद्धू शामिल थे। इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल लगातार मजबूत हो रही है और 2027 में पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता अब प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए अकाली दल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल हमेशा पंजाब के हक, व्यापारियों, किसानों और मजदूरों के मुद्दों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और नशे को खत्म करने के दावे करने वाली सरकार के कार्यकाल में ये समस्याएं और बढ़ी हैं। उनके अनुसार, नशे के कारण रोज़ाना युवाओं की मौतें हो रही हैं, जबकि सरकार जनता के मुद्दों की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है। बबली ढिल्लों ने यह भी कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा और पहले बंद की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर करमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल की नीतियों और बठिंडा में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।