भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के स्टेट प्रचार सचिव लक्की सरवटा ने मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए अमरजीत सहोता (प्रिंस बैंड) और पवनजीत सहोता को भावाधस में शामिल करवाया है। लक्की सरवटा के प्रयासों से उन्हें राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव द्वारा भावाधस की प्राथमिक सदस्यता देकर संगठन में शामिल किया गया। जानकारी देते हुए स्टेट प्रचार सचिव लक्की सरवटा ने बताया कि अमरजीत सहोता और पवनजीत सहोता ने भावाधस के लुधियाना कार्यालय में मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव से मुलाकात की और वाल्मीकि समाज की भलाई के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों से प्रभावित होकर भावाधस में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव के नेतृत्व में पूरे पंजाब में भावाधस का विस्तार किया जा रहा है। संगठन में शामिल हुए अमरजीत सहोता और पवनजीत सहोता ने कहा कि भावाधस की विचारधारा को अधिक से अधिक वाल्मीकि समाज तक पहुंचाया जाएगा और संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे। इस अवसर पर अश्वनी भील राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, शिव बिडलान जिला प्रधान आई.टी. विंग लुधियाना आदि भी उपस्थित थे।