ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
‘सेवा, सुरक्षा, सहयोग’: पंचकूला पुलिस का मानवीय चेहरा, झुग्गी-झोपड़ियों में बांटी खुशियां और खाद्य सामग्री - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
कानून व्यवस्था और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पंचकूला पुलिस का संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय सामने आया, जब खाकी वर्दी में जवान और अधिकारी जरूरतमंदों की मदद के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचे। अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस टीमों ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर समाज के वंचित वर्ग के साथ खुशियां साझा कीं। इस विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस के सभी थानों और चौकियों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले झुग्गी-झोपड़ी इलाकों का दौरा किया। पुलिसकर्मियों ने वहां रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से मुलाकात कर उन्हें खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। वर्दी में आए पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय व्यवहार की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की मदद करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है, लेकिन इसके साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान समय निकालकर जरूरतमंदों तक पहुंचना पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक अनुभव रहा, जिससे पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो इससे पुलिस टीम का मनोबल भी बढ़ता है। ऐसे प्रयासों से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है और वे अपनी समस्याएं लेकर पुलिस के पास आने में झिझकते नहीं हैं। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि ‘सेवा, सुरक्षा, सहयोग’ के मूल मंत्र को सार्थक किया जा सके।