ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को 7.050 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करके सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले दो कार्टेलों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिंह उर्फ दीपू (22) निवासी हरकृष्ण नगर छेहरटा, अमृतसर; प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव कोहाला, अमृतसर; रजिंदर सिंह उर्फ घुद्दू (23), रणदीप सिंह उर्फ दिल (19) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) के रूप में हुई है, जो तीनों गांव सैंसरा कलां, अमृतसर के निवासी हैं। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिस पर वे नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो ड्रोन के माध्यम से खेप भेजकर अपने स्थानीय हैंडलरों के जरिए पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई कर रहा था। डीजीपी ने कहा कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दीपक सिंह उर्फ दीपू को 1.3 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को और 2.6 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता मिली, जिससे कुल बरामदगी 4.04 किलो हेरोइन हो गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आधारित हैंडलर के बारे में आगे की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने तीन अन्य आरोपियों रजिंदर उर्फ घुद्दू, रणदीप उर्फ दिल और गुरप्रीत उर्फ गोपी को 1.01 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा दिए गए और खुलासे के आधार पर उनके चौथे साथी प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस को भी 2 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत खन्ना थाने में आपराधिक केस दर्ज है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 77 दिनांक 08-04-2026 और थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 61 दिनांक 17-04-2026 दर्ज किए गए हैं।