Uturn Time
Breaking
Kalayat: संत रामपाल जी महाराज की मुहिम रंग लाई, 24 घंटे में जलभराव समस्या का समाधान Kalayat: बाल विकास स्कूल की बेटियों का कमाल: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल Panipat: जिला कोर्ट परिसर में 2 जून को लगेगा लीगल अवेयरनेस-कम-सर्विस कैंप: वर्षा शर्मा Panipat: सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित: भर्ती निदेशक Chandigarh: बीजेपी नेता तरुण चुघ से मिले हनी सिंह, युवाओं को नशे से बचाने पर चर्चा आईएसआई एजेंट सहित 3 अरेस्ट, सीसीटीवी से पाकिस्तान सूचनाएं भेजी, एक मुख्य आरोपी का भाई बीजेपी नेता तरुण चुघ से मिले हनी सिंह, युवाओं को नशे से बचाने पर चर्चा Kurukshetra: गीता कन्या विद्यालय में आचार्य दक्षता वर्ग का आयोजन Pathankot: आईएसआई एजेंट सहित 3 अरेस्ट, सीसीटीवी से पाकिस्तान सूचनाएं भेजी, एक मुख्य आरोपी का भाई Haridwar: डॉ. उदिता ने महिलाओं से सशक्त बनने की अपील की Chandigarh: केजरीवाल की जनता से अपील, पंजाब निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर करें मतदान Chandigarh: ‘धुरंधर’ फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन डिजाइनर पर युवती के साथ रेप का आरोप
Logo
Uturn Time
पंजाब स्टेट वैसाखी बंपर 2026 के नतीजों ने राजपुरा के एक साधारण मजदूर की जिंदगी बदल दी। राजपुरा निवासी कमलजीत सिंह उर्फ कमला द्वारा खरीदी गई लॉटरी टिकट पर दूसरा इनाम निकलने से उसे 50 लाख रुपये की बड़ी राशि मिली है। रोजाना मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करने वाले कमलजीत के लिए यह इनाम किसी सपने के सच होने जैसा है। मामले की जानकारी देते हुए लक्की लॉटरी स्टोर के मालिक लवकेश कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी से जुड़ी संदीप लॉटरी राजपुरा में भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि यह जीतने वाली टिकट घूम-घूमकर बेचने वाले विक्रेता प्रवीण द्वारा बेची गई थी, जिस पर 50 लाख रुपये का दूसरा इनाम निकला। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और आसपास के लोगों ने कमलजीत सिंह को बधाइयां देना शुरू कर दिया। लवकेश कुमार के अनुसार, कमलजीत सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और सोलर प्लेटों से जुड़े काम में मजदूरी करते हैं। दिनभर की कड़ी मेहनत से जीवन यापन करने वाले इस व्यक्ति के लिए यह इनाम बड़ी राहत और नया मौका लेकर आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जीत ने न सिर्फ कमलजीत की जिंदगी बदल दी है, बल्कि यह कई लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण भी बनी है।