ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
मेयर सौरभ जोशी सड़कों पर उतरे, सेक्टर-7, सेक्टर-26 और एसटीपी रायपुर खुर्द में नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने मंगलवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा के साथ सेक्टर-7, सेक्टर-26 और वार्ड नंबर-8 स्थित एसटीपी रायपुर खुर्द का दौरा कर विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सेक्टर-7 और सेक्टर-26 के मार्केट एरिया में सड़कों और गड्ढों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। खासतौर पर सेक्टर-26डी में एससीओ के पीछे खराब सड़कों को जल्द ठीक करने को कहा गया। पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए प्रवेश और निकास बिंदुओं को व्यवस्थित करने, पर्याप्त पार्किंग अटेंडेंट तैनात करने और ट्रैफिक प्लान की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, ताकि बाजारों में वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे। सेक्टर-7 में सिप एंड डाइन साइट से सर्विस रोड खोलने की संभावना भी तलाशी जा रही है, जिससे ट्रैफिक जाम कम किया जा सके। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मेयर ने रोजाना सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था तेज करने और संवेदनशील कूड़ा स्थलों को खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे नालियों की सफाई, सीवरेज समस्याओं के समाधान और नियमित डी-सिल्टिंग पर भी जोर दिया गया। मार्केट क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के तहत सेंटर वर्ज का विकास, पौधारोपण, लैंडस्केपिंग और अन्य सुंदरता बढ़ाने वाले कार्यों की योजना भी साझा की गई। इसके अलावा सेक्टर-7 और सेक्टर-26 की पार्किंग में चल रहे पानी की सप्लाई और स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। एसटीपी रायपुर खुर्द के निरीक्षण के दौरान मेयर ने क्षेत्रीय पार्षद हरजीत सिंह के साथ प्लांट तक पहुंचने के लिए उचित सड़क निर्माण, परिसर और आसपास हरित विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां बगीचे, वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग, बेंच और साइनेज जैसी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। मेयर ने एसटीपी की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्लांट सुचारू रूप से काम करे और पर्यावरण मानकों का पालन हो सके। नगर निगम ने सभी विभागों को तीन दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट सौंपने और नियमित अपडेट देने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे और कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि आदेशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा। नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।