ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंचकूला में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पंचकूला पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से उन दुपहिया वाहन चालकों को निशाने पर लिया जा रहा है, जो नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट सड़कों पर उतरते हैं। पुलिस की इस सख्ती का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है। पंचकूला पुलिस विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी से लेकर 19 अप्रैल तक पंचकूला पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 5809 दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये कार्रवाई केवल पारंपरिक नाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ऑनलाइन और मैनुअल, दोनों तरीकों से चालान प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैद टीमों के जरिए उन लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है जो कानून की अवहेलना को अपनी बहादुरी समझते हैं। इस संबंध में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी और अपील करते हुए कहा: बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाना सीधा मौत को बुलावा देने जैसा है, क्योंकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सिर पर चोट लगना जान जाने का सबसे बड़ा कारण बनता है। मेरी विशेषकर युवा पीढ़ी से यह पुरजोर अपील है कि सड़क पर निकलते समय होशियारी दिखाने की कोशिश न करें, आप न तो पुलिस की नजर बच पाएंगे और न ही अनहोनी से। हमारी ट्रैफिक टीमें 24 घंटे सतर्क हैं। वाहन चलाने वाला व्यक्ति हो या पीछे बैठा साथी, दोनों ही हेलमेट जरूर पहनें और अपनी जान की कीमत को समझें। याद रखें, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने आगे बताया कि पुलिस की यह सख्ती आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने वाली है। उन्होंने शहरवासियों को सलाह दी है कि वे न केवल चालान के डर से, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।