डेराबस्सी 06 Jan :
भारत स्वाभिमान का 32वाँ स्थापना दिवस डेरा बस्सी के कम्युनिटी सेंटर में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:15 बजे से 6:30 बजे तक नियमित योग कक्षा के साथ हुआ। तत्पश्चात राज्य प्रभारी आदरणीय नवीन द्वारा पतंजलि की स्थापना, उसके उद्देश्यों एवं स्वामी जी के मार्गदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने स्वामी जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया, जिस पर सभी साधकों ने अपनी दैनिक जीवनचर्या में उन्हें अपनाने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात हरिद्वार से प्राप्त मुख्य योग शिक्षकों एवं जिला डेरा बस्सी के सहयोग शिक्षकों को भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पवन धीमान (पम्मा) जी द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक नृत्य एवं भजन प्रस्तुति दी गई । अंत में सभी उपस्थित साधकों को दूध एवं पिन्नी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 8:00 बजे किया गया।
*इस अवसर पर राज्य प्रभारी आदरणीय श्री नवीन जी एवं जिला प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह जी ने सभी साधकों को योग-आयुर्वेद, स्वदेशी तथा भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने का संकल्प दिलाया*।