Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 06 Jan : विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एक अहम मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका की प्रमुख कंपनी गिल एनर्जी यूएसए के चेयरमैन सरदार कश्मीर गिल भी उनके साथ मौजूद रहे। बैठक में भारत में व्यापारिक संभावनाओं और बड़े स्तर पर निवेश के अवसरों को लेकर लंबी और गंभीर चर्चा की गई। इस विशेष मुलाकात के दौरान उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र, आधारभूत ढांचे के विकास और निवेश के अनुकूल वातावरण पर विचार-विमर्श हुआ। सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष डेराबस्सी हलके के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी रखे। उन्होंने क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन और युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके सुझावों और योजनाओं को गंभीरता से सुना और व्यापारिक पहलों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए शुभ संकेत हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बहुमूल्य समय और उद्योगपतियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से डेराबस्सी और आसपास के इलाकों में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। इस बैठक को व्यापार और जनकल्याण के क्षेत्र में एक सकारात्मक और दूरगामी कदम माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डेराबस्सी क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने स्वर्गीय गुरनाम सिंह के परिवार द्वारा लंबे समय से क्षेत्र की सेवा को याद करते हुए कहा कि अब सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी अपनी टीम के साथ इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य का विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने चिंता जताई कि बिगड़ती कानून व्यवस्था और कमजोर आर्थिक हालात के चलते युवा विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपना जरूरी है।