Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/19 अप्रैल। विधानसभा उतरी के वार्ड 8 स्थित बाल सिंह नगर में भाजपा व कांग्रेस से संबधित परिवारों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। विधायक चौ. मदन लाल बग्गा व पार्षद अमन बग्गा ने पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के वार्ड 8 के पूर्व अध्यक्ष गौरव अरोड़ा व टकसाली भाजपा परिवार से सोनी गंभीर व मन्नू मक्कड़ व उनके साथियो का स्वागत किया। बग्गा ने आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा बिना राजनितिक भेदभाव के तेज रफ्तार विकास व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, मुफ्त बिजली, मुफ्त 10 लाख रुपये का प्रति परिवार इलाज, मोहल्ला क्लिनिक में घर के समीप इलाज जैसी अनेक जनहितैषी योजनाएं जनमानस को आप की तरफ आर्कषित कर रही है। आप सरकार के शासनकाल में वार्ड 8 में विकास योजनाओ की जानकारी हुए बग्गा ने कहा पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के साथ विकास के तौर सौतेला व्यव्हार किया। इसके विपरित उन्होने क्षेत्र निवासियो की सलाह पर विकास की योजनाएं तैयार कर विकास शुरु करवाया। भाजपा छोड़ कर आप में आए सोनी गंभीर व मन्नू मक्कड़ ने कहा भाजपा नेतृत्व की कथनी व करनी में अंतर है। केंद्र सरकार पिछले 12 वर्षो से पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। इसके विपरित आम आदमी पार्टी ने हर चुनावी वायदा पूरा कर दिखाया है। ---