Uturn Time
Breaking
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर गैंगस्टरां ते वार का 88वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 639 जगहों पर छापेमारी; 239 गिरफ्तार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ए.आई. पर आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन में विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी के उपभोक्ताओं की बजाय सृजनकर्ता के रूप में तैयार करने पर जोर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो व्यक्ति 64.6 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से काबू आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भलाई को पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता : डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़ के डीजीपी ने किया सेंसस 2027 का ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन, जनता से भी भागीदारी की अपील रामदरबार में ड्रग नेटवर्क पर मौलीजागरां थाना पुलिस की दबिश, सप्लायर फरार बाल विवाह के खिलाफ एमसी चंडीगढ़ का संकल्प, अधिकारियों ने ली शपथ स्वच्छता के संदेश के साथ निकली स्वच्छ साइकिल रैली, चीफ इंजीनियर ने कई सेक्टरों में किया निरीक्षण सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैन्चिंग मामले में महिला आरोपी को दबोचा गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन की बड़ी पहल, युवाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत
Logo
Uturn Time
शहर में स्नैचरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैचिंग मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता का पर्स, दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कोमल (26) निवासी अट्ठा भंथर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश हाल निवासी बुरैल, चंडीगढ़ के रूप में की है। कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में की गई। ऐसे हुई वारदात पुलिस के अनुसार मामला 17 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पिंकू कुमार ने बताया कि वह जगतपुरा से सेक्टर-46 जा रहा था। जब वह सेक्टर-48 बस स्टॉप के पास पहुंचा, तभी एक महिला और दो युवक उसके पास आए और पता पूछने लगे। इसी दौरान महिला ने पीछे खड़े होकर उसकी जेब से पर्स निकाल लिया, जबकि दोनों युवकों ने उसका मोबाइल फोन और चांदी का लॉकेट छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी सेक्टर-48 के जंगल की ओर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का काला पर्स बरामद हुआ, जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड और 200 रुपये नकद थे। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर मालखाने में जमा करवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तीन लोगों के गैंग का हिस्सा है, जिन्होंने सेक्टर-50 के जंगल में अस्थायी झोपड़ी बना रखी थी। वहीं नशा करने के बाद यह गैंग शाम और रात के समय राहगीरों को निशाना बनाता था। वारदात के बाद आरोपी जंगल में छिप जाते थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी कोमल के खिलाफ पहले भी वर्ष 2023 में चोरी और लूट से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि महिला आरोपी के दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर आगे की बरामदगी की जाएगी।