Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ के वार्ड में जनता की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए पार्षद गुरबक्श रावत सीधे लोगों के बीच पहुंचीं और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान करवाया। शनिवार को सेक्टर-40ए में आयोजित पब्लिक मीटिंग में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए, जहां उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं पार्षद के सामने रखीं। मीटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सीवरेज जाम, टूटी सड़कों, गली-मोहल्लों की खराब हालत और सफाई व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। कई निवासियों ने बताया कि मंडी ग्राउंड की सफाई बड़ी समस्या बनी हुई है, जिससे गंदगी फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद गुरबक्श रावत ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान रावत ने कहा कि वह वार्डवासियों के साथ हर समय खड़ी हैं और उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन समस्याओं को उठाया गया है, उनका जल्द निपटारा किया जाएगा और आवश्यक कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। पब्लिक मीटिंग में मौजूद लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह सीधे संवाद से न केवल समस्याएं सामने आती हैं, बल्कि उनका समाधान भी तेजी से होता है। गौरतलब है कि पार्षद गुरबक्श रावत समय-समय पर वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर इस तरह की जनसुनवाई करती रहती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।