Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर की न्यू डिफेंस कॉलोनी से एक फौजी का मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, जिसके आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बलजीत सिंह पुत्र चंद सिंह, निवासी मकान नंबर 172ए, न्यू डिफेंस कॉलोनी ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपना हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर PB 31 K 3313) घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि तड़के करीब तीन बजे एक युवक, जिसने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था, मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।