Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जीरकपुर में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी जोगिंदर वधवा अपने अनेक साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम स्वितरी ग्रीन के टावर-3 में आयोजित किया गया, जहां भाजपा नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू और समाजसेवी संदीप परुथी की अगुवाई में यह राजनीतिक शामिलगी हुई। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप परुथी ने कहा कि जोगिंदर वधवा जैसे सामाजिक कार्यकर्ता का पार्टी में शामिल होना भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी का विस्तार और तेज़ी से होगा। भाजपा नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू ने अपने संबोधन में इसे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है, जिसका असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा को व्यापक समर्थन मिलेगा। संधू ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जीरकपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में अब तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की सरकारें शहर को सरकारी अस्पताल, कॉलेज, नहर के पानी की व्यवस्था और फायर ब्रिगेड स्टेशन जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊंची-ऊंची इमारतों वाले इस शहर में आगजनी जैसी घटनाओं के समय बाहर से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जीरकपुर के सभी 31 वार्डों में सक्रिय समाजसेवियों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। साथ ही नगर काउंसिल चुनावों में मजबूत उम्मीदवार उतारकर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को समाजसेवी एडवोकेट जतिंदर सिंगला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में गोवर्धन गौतम, सतीश कुमार, संदीप कुमार, आशा, शशि कोहली, दीप्ति कालरा, रंजना, नितिन कुमार, सुनील कुमार, देविंदर चावला, अशोक मनोचा, भारत भूषण, वरुण प्रताप सिंह, रोहित लांबा, मनजीत सिंह, अमन परुथी, राहुल गांधी, के.सी. शर्मा, सचिन गांधी, अंग्रेज सिंह, मनीष कुमार, रंजन शर्मा, रवि कुमार, रविंदर नेगी, वरिंदर कुमार, मनोज गुजराल, अजय सिंगला, अश्वनी डूमरा, परमजीत सिंह, गौरव शर्मा और सुभाष सचदेवा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।