Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस (आईपीएस) के निर्देशों पर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशों में बैठे लोगों को कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को थाना जीरकपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उक्त गिरोह के सदस्यों को काबू किया गया। इस संबंध में मुकदमा नंबर 185 दिनांक 18-04-2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मेलविन ठोकर (गुजरात), अनिरुद्ध पनिया (कांगड़ा), अनंत देव कौशिक (अहमदाबाद), पवन पांडेवर (अहमदाबाद), सोनू दियाली, मिलन सुनवार, आसिक दर्जी, अर्जुन क्षेत्री (सभी पश्चिम बंगाल), प्रशांत ओम प्रकाश जायसवाल (अहमदाबाद) तथा पलविंदर सिंह (लालड़ू) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने सरगना के निर्देशों पर विदेशों में बैठे लोगों से ऑनलाइन संपर्क करते थे और उन्हें कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देते थे। इसके बदले वे डॉलर में रकम वसूल कर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास किसी भी प्रकार की अधिकृत वित्तीय संस्था की मान्यता नहीं थी और वे योजनाबद्ध तरीके से इस अपराध को अंजाम दे रहे थे।