Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बलटाना धाम स्थित श्री सनातन धर्म खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे रामलीला ग्राउंड में भव्य भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को लेकर वार्ड नंबर-5 की पार्षद नेहा शर्मा के कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर कमेटी, मुख्य ट्रस्टी, चेयरपर्सन और बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेहा शर्मा ने बताया कि इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार फूलों के आकर्षक श्रृंगार से सजाया जाएगा और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका आरती खन्ना अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और शुद्ध मिनरल वाटर की विशेष व्यवस्था की जाएगी। नेहा शर्मा ने जानकारी दी कि उनके नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में करीब 11 भव्य भजन कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया जा चुका है। पिछले वर्ष बलटाना में पहली बार नगर कीर्तन का भी सफल आयोजन हुआ था। समय-समय पर कन्हैया मित्तल, विक्की गर्ग और संजय कोहली जैसे प्रसिद्ध भजन गायकों ने भी यहां अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। बैठक में बलटाना मार्केट के प्रमुख दुकानदारों सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। मंदिर कमेटी की ओर से सभी श्याम प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।