Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
डॉ. अंकुर गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, लुधियाना (ग्रामीण) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने एक बड़ी आतंकी और आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए कनाडा स्थित गैंगस्टर गोपी लाहौरिया के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ जगरांव द्वारा की गई। ​गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ जगरांव के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह की टीम ने हाईटेक नाके पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बिना नंबरी बाइक पर सवार दो संदिग्धों को दबोचा गया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: ​हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला और ​कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी: गांव नंगल, थाना डेहलों के रूप में हुई है। ​बरामदगी: ​तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ: जिन में 2 अवैध देशी पिस्तौल .32 बोर, ​4 मैगजीन, ​4 जिंदा कारतूस, 1 चोरी की बाइक बिना नंबर, इंजन और चेसिस नंबर मिटाए हुए है। ​जांच में हुए सनसनीखेज खुलासे: ​शूटआउट की साजिश: पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया के संपर्क में थे। वे मोगा इलाके से हथियारों की खेप लेकर लुधियाना में एक बड़ी वारदात (शूटआउट) को अंजाम देने जा रहे थे। ​लालच: इस वारदात को अंजाम देने के बदले उन्हें 20,000 रुपये देने का वादा किया गया था। ​पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला पहले से ही हत्या के मामले में शामिल था और अभी बीते 20 मार्च को ही लुधियाना जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। ​पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन दोनों रूपों के खिलाफ थाना सदर जगरांव में मामला दर्ज किया है। ​लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर में एक बड़ी अनहोनी टल गई है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जा सके।"