Uturn Time
Breaking
विश्व लीवर दिवस 2026: ‘द लैंसेट’ ने विश्व स्तर पर लीवर बीमारियों में वृद्धि की चेतावनी दी, पंजाब ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत तैयारी तेज की, स्क्रीनिंग का विस्तार पटियाला के ड्राइवर की मां ने कैंसर को हराया ; मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी मुश्किल समय की सहारा पंजाब के स्कूलों में ए.आई. को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया जाएगा; बोर्ड के सर्टिफिकेट में दर्ज होंगे प्राप्त किए अंक अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला पी.एस.एफ.सी. द्वारा "पर्यावरण अनुकूल तरीकों से धान की खेती में प्रगति और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा" विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 87वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 546 स्थानों पर छापेमारी; 253 गिरफ्तार पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा घर और व्यापारिक संस्थानों पर करीब 29 घंटे तक ED की रेड चली शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए स्पेशल डीजीपी ए.एस. राय ने पीजीडी पोर्टल नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों से गेहूं खरीद सीजन के लिए पंजाब को बड़ी राहत: लाल चंद कटारूचक्क महिला आरक्षण को हमारा पूरा समर्थन, लेकिन केंद्र द्वारा यह सिर्फ चुनावी ड्रामा रचा जा रहा है: मीत हेयर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में ‘रंगला पंजाब’ विकास ग्रांटों की प्रगति की समीक्षा की
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस द्वारा ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले एक युवक को सम्मानित किया गया।
पंचकूला पुलिस द्वारा ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले एक युवक को सम्मानित किया गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने सेक्टर-7 मार्केट में कुक का कार्य करने वाले विवेक कुमार को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार विवेक कुमार को पंचकुला के सेक्टर 7 वीटा बूथ के पास एक लैपटॉप बैग मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के तुरंत ईमानदारी का परिचय देते हुए मार्केट में गश्त कर रही ईआरवी पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैग को थाना सेक्टर-7 में सुरक्षित पहुंचाया, जहां आवश्यक सत्यापन के बाद लैपटॉप उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया। विवेक के इस नेक और जिम्मेदाराना व्यवहार से न केवल लैपटॉप मालिक को राहत मिली, बल्कि समाज में ईमानदारी का एक सकारात्मक संदेश भी गया। इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने विवेक को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया और कहा आप जैसे ईमानदार नागरिकों के कारण ही समाज में विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल ऐसे ही प्रयासों से स्थापित होता है। गौरतलब है कि विवेक पिछले 4-5 वर्षों से सेक्टर-7 मार्केट में कुक का कार्य कर रहे हैं। पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे भी ऐसे ही ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय दें, ताकि समाज को सुरक्षित, जागरूक और विश्वासपूर्ण बनाया जा सके।