Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
बुड़ैल जेल में कैदी तक प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की मुस्तैदी से फलों के अंदर छिपाकर ले जाए जा रहे सिम कार्ड और मोबाइल बैटरियां बरामद कर ली गईं।
बुड़ैल जेल में कैदी तक प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की मुस्तैदी से फलों के अंदर छिपाकर ले जाए जा रहे सिम कार्ड और मोबाइल बैटरियां बरामद कर ली गईं। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान परमजीत कौर और ज्योति के रूप में हुई है, जो डड्डूमाजरा कॉलोनी, सेक्टर-38 क्षेत्र की रहने वाली हैं। परमजीत कौर का बेटा राहुल जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहुल से मुलाकात करने जेल पहुंची थीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने कैदी को अमरूद और केले दिए। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को शक हुआ और फलों की तलाशी ली गई। जांच में फलों के भीतर से दो सिम कार्ड और दो मोबाइल बैटरियां बरामद हुईं। घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद सामान कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद परमजीत कौर, ज्योति और कैदी राहुल के खिलाफ जेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि प्रतिबंधित सामान जेल के भीतर पहुंचाने की साजिश पहले से रची गई थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।